नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन को कप्तान और अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान नियुक्त किया है। उत्साहित टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस जल्द ही इंजरी से उबर रहे हैं और शुरुआती कुछ मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाजी आक्रमण को संतुलित करने के लिए ईशान मलिंगा या ब्रायडन कार्स में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका दे सकता है, ताकि टीम की गेंदबाजी मजबूत बनी रहे।
पहली बार कप्तान बनेंगे Ishan Kishan, IPL 2026 में नई जिम्मेदारी
इशान किशन नई भूमिका में होंगे और वो टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इशान पहली बार आईपीएल में किसी टीम के लिए कप्तान की भूमिका में दिखेंगे। अब इशान के पास तीन-तीन जिम्मेदारियां होंगी और वो इससे किस तरह से पार पाते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। हालांकि इशान के पास कप्तानी का अनुभव है और वो इसका फायदा उठाते नजर आ सकते हैं।
IPL 2026: मिडिल ऑर्डर संभालेंगे Ishan Kishan, टीम को बड़ी उम्मीदें
इशान किशन कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर उतरेंगे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड नजर आएंगे। टीम के बैटिंग ऑर्डर में चौथे नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी होंगे, जो अपनी तेज गेंदबाजी से भी योगदान दे सकते हैं, जबकि पांचवें स्थान पर हेनरिक क्लासेन टीम को बढ़त दिलाएंगे।
तीन तेज गेंदबाजों को मौका दे सकती है
छठे नंबर पर लियाम लिविंगस्टोन टीम को बढ़ाएंगे, जो शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी स्पिन विकल्प भी देते हैं और हर्ष दुबे का साथ देंगे नजर। हर्ष दुबे भी स्पिनर होने के साथ जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में योगदान देने की क्षमता रखते हैं। वहीं अनिकेत वर्मा फिनिशर की भूमिका में टीम को बढ़ाएंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट अहम जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर ईशान मलिंगा या ब्रायडन कार्से में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।
आईपीएल 2026 में शुरुआती मैचों के लिए हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियान लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा/ ब्रायडन कार्स।
इम्पैक्ट प्लेयर- जीशान अंसार, शिवम मावी।


