खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ तैयार

0
उप मुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री अरुण साव ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर। आज उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री द्वारा नवा रायपुर अटल नगर स्थिति न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बस्तर व सरगुजा में आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स की तैयारी की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री द्वारा खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में सम्मिलित खेल एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हाॅकी, फुटबाॅल, स्वीमींग, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग एवं 02 डेमो गेम मलखंब एवं कबड्डी के फील्ड ऑफ प्ले की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की।ट्रायबल गेम्स में सम्मिलित होने वाले विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के आवास, परिवहन एवं भोजन संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई एवं मानको के अनुरूप आवास व्यवस्था व गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं जाने निर्देशित किया गया। एथलिट को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा इंजूरी मैनेजमेंट, वेन्यू पर मेडिकल किट, डाक्टरों की उपलब्धता हेतु भी निर्देशित किया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा खेल आयोजन हेतु निर्धारित सभी वेन्युज पर स्पोट्र्स इक्विपमेंट इंस्टालेंशन, ओपनिंग एवं क्लोजिग सेरेमनी, एवं आयोजन के प्रचार प्रसार व जनसहभागिता संबंधित बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।

साथ ही राज्य को उक्त आयोजन हेतु सौपे गए विभिन्न दायित्वों के सफलतापूर्वक एवं निष्ठा से निष्पादन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए एवं राज्यो से आये खिलाड़ियों के लिए समुचित व्यवस्था एवं आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त आयोजन मे लगभग 32 राज्यों से 3000 खिलाडी सम्मिलित होना संभावित है | बैठक मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार,संचालक श्रीमती तनुजा सलाम,अन्य अधिकारीगण एवं आयोजन से संबंधित कार्य एजेसियाॅ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here