नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन का चयन किया, लेकिन उन्होंने टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को शामिल नहीं किया। शार्दुल ने आईपीएल में अब तक 105 मैचों में 107 विकेट लिए हैं और निचले क्रम में उनके तेज गेंदबाज टीम के लिए अहम योगदान देती रही है।
शार्दुल ठाकुर बाहर, इरफान ने बनाई MI की नई बेस्ट XI
इरफान पठान ने IPL 2026 के इस सीजन के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक को चुना। बैटिंग लाइनअप में इरफान ने भारतीय टी20 टीम के तीन बेहतरीन खिलाड़ियों—तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या—को जगह दी। छठे नंबर पर, उनके अनुसार मुंबई टीम विल जैक्स या फिर रदरफोर्ड को उतार सकती है।
इरफान पठान ने नमनधीर को बतौर फिनिशर टीम की प्लेइंग 11 में 7वें नंबर पर जगह दी। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इस टीम की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को जगह दी जबकि अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर को स्पिनर के रूप में टीम में जगह दी। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्होंने स्पिनर मयंस मार्कंडे को प्लेइंग 11 में चयन किया।
इरफान पठान ने कहा कि इस टीम में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम में हैं जबकि फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने जसप्रीत बुमराह भी टीम का हिस्सा हैं। इस टीम में हार्दिक पंड्या जैसे ऑलराउंडर हैं तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम का हिस्सा रहे तिलक वर्मा भी टीम में मौजूद हैं। इन खिलाड़ियों ने मिलकर टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता था और उनका आत्मविश्वास टीम के लिए अहम रहेगा।
इरफान पठान द्वारा चुनी गई मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, विल जैक्स/रदरफोर्ड, नमनधीर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।


