रियान पराग बोले- संजू सैमसन का कोई रिप्लेसमेंट नहीं, टीमवर्क से ही जीता जाता है IPL

0

जयपुर: Rajasthan Royals के नए कप्तान Riyan Parag ने साफ कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट में किसी एक खिलाड़ी के दम पर जीत हासिल नहीं की जा सकती। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पूरी टीम के सामूहिक प्रदर्शन से ही खिताब जीता जाता है। पराग ने Sanju Samson की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “जैसे Rohit Sharma और Virat Kohli का रिप्लेसमेंट नहीं है, वैसे ही संजू सैमसन का भी कोई विकल्प नहीं है।”

उन्होंने टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि कुछ खिलाड़ियों को 600-700 रन बनाने होंगे, जबकि अन्य बल्लेबाजों को भी 300-400 रन का योगदान देना जरूरी होगा। गेंदबाजों की भूमिका भी अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि टीम का एक गेंदबाज पर्पल कैप की दौड़ में रहना चाहिए। पराग ने पिछले सीजन का जिक्र करते हुए कहा कि टीम ने कई मैच आखिरी ओवर में गंवाए थे, लेकिन इस बार बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने Steve Smith, Ben Stokes, Yuzvendra Chahal और Jos Buttler जैसे खिलाड़ियों से मिले अनुभव को भी याद किया।

ओपनिंग संयोजन पर बात करते हुए पराग ने बताया कि इस सीजन में Yashasvi Jaiswal के साथ युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग कर सकते हैं। उन्होंने वैभव को लेकर कहा कि वह भविष्य के स्टार खिलाड़ी हैं और उन पर अनावश्यक दबाव नहीं डाला जाना चाहिए।सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने Ravindra Jadeja के अनुभव को टीम के लिए अहम बताया। वहीं, टीम के कोच Kumar Sangakkara ने भी पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया और विश्वास जताया कि वह टीम को सही दिशा देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here