एनएसटी न्यूज, भोपाल। Madhya Pradesh के पैरा खिलाड़ियों ने ओडिशा में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। इस सफलता के पीछे Madhya Pradesh Para Sports Association के कार्यकारी अध्यक्ष Dr Vivek Parihar के निरंतर प्रयास और सीईओ Dr V K Dabas के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष Chennai में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को केवल 4 पदक ही मिले थे। इस बार पदकों की संख्या बढ़कर 7 हो जाना खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और बेहतर तैयारी को दर्शाता है।
मध्यप्रदेश पैरालंपिक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। साथ ही Narendra Modi द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को मिल रहे लगातार प्रोत्साहन से भी खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने आगे बताया कि अब प्रदेश की नजर 2028 में Los Angeles में होने वाले पैरालंपिक खेलों पर है और इसके लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से तैयारी शुरू कर दी गई है।


