नई दिल्ली : फाफ डू प्लेसिस का मानना है कि ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि पंत को जोखिम भरे शॉट खेलने के बजाय आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में निरंतरता पर ध्यान देना चाहिए, ताकि टीम को स्थिरता और बेहतर परिणाम मिल सके। पंत ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके पिछले सत्र में चौथे नंबर से ओपनर बल्लेबाज के तौर पर और फिर निचले क्रम पर भी बल्लेबाजी की।
वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिये आखिरी मैच में तीसरे नंबर पर 61 गेंद में नाबाद 118 रन की पारी खेल सके। डु प्लेसिस ने जियो स्टार के ‘आईपीएल टुडे लाइव’ कार्यक्रम में कहा ,’शायद पंत के लिये तीसरे नंबर पर खेलने का मौका हो।’ लगता है कि वह तीसरे नंबर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं । मैने पिछले सत्र में उन्हें लखनऊ के लिये तीसरे नंबर पर खेलते देखा जब निकोलस पूरन चौथे नंबर पर उतरे थे।’
पंत को और दिखाना होगा दम: टीम पर छोड़ना होगा अपना प्रभाव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी के पूर्व कप्तान ने कहा ,’लखनऊ टीम की 2026 की नीलामी को देखें तो उनके पास शीर्षक्रम पर पंत के साथ एडेन माक्ररम, मिचेल मार्श और पूरन जैसे धुरंधर हैं। पंत को अपना प्रभाव और छोड़ना होगा।’ लखनऊ सुपर जाइंट्स को एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच खेलना है।
टैलेंट की कोई कमी नहीं: पंत में छुपा है मैच विनर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डु प्लेसिस ने कहा ,’पंत अपार प्रतिभा का धनी हैं। टेस्ट क्रिकेट में उसे बल्लेबाजी करते देखो तो लगता है कि उनके पास सारे शॉट्स हैं। उसके दिमाग में कई विकल्प चल रहे होते हैं। उन्हें लगता है कि वह मैदान के किसी भी हिस्से में हर गेंद पर छक्का लगा सकता है, लेकिन टी20 बल्लेबाजी में आपको रणनीति बनानी होती है।’
निरंतर प्रदर्शन ही कुंजी: पंत को स्थिरता लानी होगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि महान टी20 बल्लेबाज अच्छी तरह समझते हैं कि कब चौके-छक्के लगाने हैं और अपनी कमजोरियों पर कैसे काम करना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका कहना है कि ऋषभ पंत को खेलते समय अक्सर ऐसा लगता है कि वह किसी भी पल आउट हो सकते हैं, क्योंकि वे काफी जोखिम लेते हैं। डु प्लेसिस ने सलाह दी कि पंत को टेस्ट क्रिकेट की तरह टी20 में भी स्पष्ट रणनीति के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए और हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंत को अपने खेल में निरंतरता लाने पर खास ध्यान देना होगा।


