मुंबई: Indian Premier League 2026 में Mumbai Indians को अपने पहले मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिली है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah फिट होकर टीम से जुड़ गए हैं और Kolkata Knight Riders के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। मुख्य कोच Mahela Jayawardene ने पुष्टि की कि बुमराह अब पूरी तरह फिट हैं। वह हाल ही में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। पिछले सीजन में कुछ मैच मिस करने के बावजूद उन्होंने 18 विकेट लेकर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
हालांकि, टीम को पहले मैच में Mitchell Santner और Will Jacks की कमी खलेगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। निजी कारणों से उन्होंने थोड़ा समय मांगा है। उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस Sherfane Rutherford और Allah Ghazanfar को मौका दे सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या MI इस बार अपने पहले मैच में जीत का सूखा खत्म कर पाती है।


