Mary Kom: पेशेवर मुक्केबाजी में उतरने के संकेत, छह बार की विश्व चैंपियन ने दिए बड़े इशारे

0

नई दिल्ली : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज Mary Kom ने रविवार को संकेत दिए कि वह जल्द ही पेशेवर मुक्केबाजी में कदम रख सकती हैं। London Olympics 2012 में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं 43 वर्षीय मैरी कॉम ने माना कि अब अमैच्योर सर्किट में खेलने के लिए उनकी उम्र आगे बढ़ चुकी है, ऐसे में प्रोफेशनल बॉक्सिंग उनके करियर का अगला कदम हो सकता है।

मैरी कॉम ने कहा, छह विश्व चैंपियनशिप जीतना खास रहा। अब मैं उस उम्र में हूं कि देश के लिए अमैच्योर सर्किट पर नहीं खेल सकती। पेशेवर मुक्केबाजी एक नया मौका हो सकता है। अभी इस बारे में सोच रही हूं। मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं ताकि लोगों को बता सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं। मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं। मैं मणिपुर आती जाती रहती हूं। कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मुश्किल हो जाती है लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हूं तो भी फोन कॉल से अकादमी का कामकाज देखती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here