Mumbai Indians का ऐतिहासिक कारनामा, विश्व क्रिकेट में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी

0

नई दिल्ली: Indian Premier League के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वहीं, इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया, जिसे अब तक विश्व क्रिकेट में कोई भी फ्रेंचाइजी टीम छू नहीं सकी थी, जिससे टीम ने एक बार फिर अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

टी20 क्रिकेट की शुरुआत होने के बाद से आईपीएल ने उसे सबसे ज्यादा फेमस बनाने में अहम भूमिका अदा की है। मुंबई इंडियंस जिनकी गिनती आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में किया जाता है, जिसमें उन्होंने अब तक 5 बार ट्रॉफी को अपने नाम किया है। अब मुंबई इंडियंस की टीम टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली ऐसी टीम बन गई है जो 300 मुकाबले खेलने में कामयाब हो सकी है। वहीं टी20 क्रिकेट में देखा जाए तो मुंबई इंडियंस इस मामले में पाकिस्तान और समरसेट के बाद तीसरी ऐसी टीम बनी है जो 300वां टी20 मैच खेल रही है। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में जहां कुल 278 मुकाबले खेले हैं तो वहीं इसके अलावा 22 मैच उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 में खेले हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें
  • पाकिस्तान – 303 मैच
  • समरसेट – 303 मैच
  • मुंबई इंडियंस – 300 मैच
  • हैम्पशायर – 296 मैच
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 287 मैच

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल के पिछले 2 सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहे जिसमें अब लगातार तीसरे सीजन टीम की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए अपने स्क्वाड में अधिक बदलाव नहीं किए हैं, जिसमें उन्होंने कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों को ही शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है, जिनका पिछले सीजन बल्ले से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here