अंडर-12 बीडीसीए टूर्नामेंट में अभय गोस्वामी अकादमी की जीत

0

कनारा क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया, वेदिका गुप्ता को मैन ऑफ द मैच

भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित अंडर-12 बीडीसीए क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी और कनारा क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें अभय गोस्वामी अकादमी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

कनारा अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 177 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनारा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 177 रन बनाए। टीम की ओर से वेदिका गुप्ता ने 58 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष मालवीय ने 29 रन का योगदान दिया। अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद साहिर ने 3 विकेट लिए। राज और अतुलित ने 2-2 विकेट हासिल किए।

अभय गोस्वामी अकादमी ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी ने 7 विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिए। टीम की ओर से विशाल और मेहुल ने 32-32 रन की अहम पारियां खेलीं। कनारा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रेयांश ने 3 विकेट झटके, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

वेदिका गुप्ता बनीं मैन ऑफ द मैच

मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए वेदिका गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी पारी ने कनारा अकादमी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here