ज्यूरिख/अंकारा: FIFA के अध्यक्ष Gianni Infantino ने साफ कर दिया है कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद Iran national football team 2026 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा और अपने सभी ग्रुप मैच तय कार्यक्रम के अनुसार अमेरिका में ही खेलेगा।
इन्फैन्टिनो ने यह बयान ईरान और कोस्टा रिका के बीच खेले गए फ्रेंडली मैच के दौरान दिया, जिसमें ईरान ने 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है और खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ से बातचीत के बाद स्थिति सामान्य है।
शेड्यूल के अनुसार ही होंगे मैच
इन्फैन्टिनो ने स्पष्ट किया कि ईरान के सभी मुकाबले ड्रॉ के अनुसार तय स्थानों पर ही होंगे। FIFA World Cup 2026 की मेजबानी इस बार अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा संयुक्त रूप से कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 11 जून से होगी। ईरान को ग्रुप-जी में रखा गया है, जहां उसका पहला मैच 15 जून को लॉस एंजिलिस में न्यूजीलैंड से होगा। इसके बाद 21 जून को बेल्जियम और 26 जून को सिएटल में मिस्र से मुकाबला तय है।
तनाव के चलते उठे थे सवाल
मध्य पूर्व में 28 फरवरी से जारी संघर्ष के चलते ईरान की भागीदारी पर सवाल उठने लगे थे। यहां तक कि ईरानी फुटबॉल फेडरेशन ने अपने मैचों को अमेरिका से हटाकर मेक्सिको में कराने की संभावना पर भी चर्चा की थी।
FIFA के नियम सर्वोपरि
ईरान फुटबॉल फेडरेशन ने भी कहा है कि वे FIFA के नियमों का पालन करेंगे और जो भी निर्णय होगा, उसे मानेंगे। मेजबान देशों को भी अपने दायित्व निभाने होंगे। फ्रेंडली मैच में ईरान ने कोस्टा रिका को 5-0 से हराया। कप्तान मेहदी तारेमी ने दो गोल किए, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार योगदान दिया।


