IPL अपडेट: PBKS vs GT के बाद टॉप-5 बल्लेबाज, गेंदबाज और अंक तालिका

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब टीम इस जीत के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात सातवें नंबर पर खिसक गई है। इस समय राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर काबिज हैं, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे और मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपना खाता नहीं खोला है, और दोनों टीमें गुरुवार (1 अप्रैल) को आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले के बाद की पूरी अंक तालिका नीचे देखी जा सकती है।

IPL 2026 ऑरेंज कैप रेस: टॉप-5 बल्लेबाज कौन?

आईपीएल 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन शीर्ष हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान इशान किशन दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली पांचवें नंबर पर हैं।

आईपीएल 2026 के टॉप-5 गेंदबाज

आईपीएल 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो आरसीबी के जैकब डफी ने 3 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर दूसरे नंबर पर हैं। आरसीबी के रोमारियो शेफर्ड तीसरे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयलस के जोफ्रा आर्चर चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ही रविंद्र जडेजा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here