लखनऊ: Delhi Capitals ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए Lucknow Super Giants को 6 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ पर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी दिल्ली ने लखनऊ को 18.4 ओवर में 141 रन पर समेट दिया। जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 105 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए शाहबाज अहमद ने कुछ अहम रन जोड़कर टीम का स्कोर 141 तक पहुंचाया। टीम के लिए Abdul Samad ने 36 और Mitchell Marsh ने 35 रन बनाए। दिल्ली की ओर से गेंदबाज़ी में T Natarajan और Lungi Ngidi ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। Kuldeep Yadav को 2 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर Sameer Rizvi ने पारी को संभाला और Tristan Stubbs के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए और स्टब्स ने 39 रन की अहम पारी खेली। दोनों ने मिलकर टीम को मुश्किल हालात से निकालते हुए जीत दिलाई। रिजवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लखनऊ की ओर से Prince Yadav ने 2 विकेट लिए, जबकि Mohsin Khan और Mohammed Shami को 1-1 विकेट मिला।


