बड़ा फैसला: साउथ अफ्रीकी स्टार ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बना चुके हैं 22 हजार रन

0

नई दिल्ली : रासी वैन डेर डुसेन ने गुरुवार (2 अप्रैल) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इससे पहले 31 मार्च को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किए थे, जिसमें उन्हें जगह नहीं मिली थी। 37 वर्षीय डुसेन ने अपने करियर में 22 हजार से ज्यादा रन बनाए और लंबे समय तक टीम के अहम बल्लेबाज रहे। वह पिछले करीब 7 महीनों से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि, डुसेन अब भी घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते रहेंगे।

वैन डेर डुसेन ने गुरुवार सुबह एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘गर्व और शुक्रगुजार होते हुए मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज जर्सी पहनने के लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है जो आपको स परखती है और इनाम भी देती है। अपने देश के लिए खेलना मेरी जिदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।’

उभरते क्रिकेटरों के लिए खास संदेश

वैन डेर डुसेन ने लायंस के अधिकारियों, क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कोच, अपने एजेंट क्रिस कार्डोसो और पत्नी लारा के साथ-साथ साउथ अफ्रीका के लोगों और फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि बड़े सपने देखें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।

वनडे क्रिकेट में डुसेन का बल्ला बोला

वैन डेर डुसेन ने अक्टूबर 2018 से अगस्त 2025 के बीच साउथ अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 खेले और एबी डिविलियर्स के बाद वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा औसत के साथ करियर खत्म किया। वनडे में डुसेन का करियर काफी प्रभावी रहा। इसमें छह शतक और 17 अर्द्धशतक जड़े। 2019 की शुरुआत में अपने पहले नौ मैचों में पांच अर्द्धशतक जड़े थे।

वैन डेर डुसेन का शानदार क्रिकेट करियर
वैन डेर डुसेन ने फर्स्ट क्लास करियर में 138 मैच की 234 पारियो में 41.08 के औसत से 8546 रन बनाए हैं। लिस्ट ए करियर में 169 मैच की 160 पारियों में 46.56 के औसत से 6333 रन बनाए। टी20 में 254 मैच की 242 पारियों में 36.84 के औसत से 7295 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here