CSK vs PBKS : पंजाब किंग्स का जीत का सिलसिला बरकरार, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की बात करें तो वहां संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। वह 7 बॉल में 7 रन बनाकर आउट हुए। CSK के लिए इस मैच में आयुष म्हात्रे, सरफराज खान और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की। म्हात्रे 43 बॉल में 73 रन बनाकर टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे। वहीं शिवम दुबे 27 बॉल में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। सरफराज खान ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 32 रन ठोक दिए।

टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरण सिंह ने 61 रन जोड़े। प्रियांश ने 11 बॉल पर 39 रन बनाए। प्रभसिमरण ने 34 बॉल में 43 रन की पारी खेली। पंजाब की तरफ से एकमात्र अर्धशतक श्रेयस अय्यर के बल्ले से आया, उन्होंने 29 बॉल पर 50 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट लिए।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here