nst news, भोपाल. एलएनसीटी कॉलेज में शनिवार से 7वीं राज्यस्तरीय सीनियर एवं जूनियर रग्बी 7s (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 अप्रैल तक किया जाएगा। इस आयोजन को मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रदेश में रग्बी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संघ के सचिव अबरार अहमद शेख ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें देवास, इंदौर, शाजापुर, रतलाम, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा, सीहोर, जबलपुर और भोपाल शामिल हैं। प्रतियोगिता में 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो सीनियर और जूनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, रग्बी को प्रदेश में लोकप्रिय बनाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।


