एनएसटी न्यूज, भोपाल। Khelo India Tribal Games 2026 के प्रथम संस्करण में भोपाल की खिलाड़ी खुशबू चौहान ने मलखम्ब में रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में आयोजित की गई, जिसमें मलखम्ब को डेमो गेम के रूप में शामिल किया गया था। डेमो गेम के रूप में शामिल इस पारंपरिक भारतीय खेल में खुशबू चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।
मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Vishvas Kailash Sarang ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जनजातीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ‘खेलो इंडिया’ अभियान को मजबूत करता है। इस अवसर पर खेल संचालक अंशुमन यादव, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, सहायक संचालक डॉ. प्रदीप अस्थिया तथा मलखम्ब प्रशिक्षक भरत सिंह बंधेवाल ने भी खुशबू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


