नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों पर 78 रन की तूफानी पारी खेली। यह उनके करियर की एक और यादगार इनिंग रही, जिसमें उन्होंने दूसरी बार 15 गेंदों के अंदर अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल इतिहास में यह संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज फिफ्टी भी रहा। इस धमाकेदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें पावरप्ले के भीतर तेज रन बनाना और 20 गेंदों से कम में अर्धशतक पूरा करना शामिल है। वैभव ने जोश हेज़लवुड समेत आरसीबी के सभी प्रमुख गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए ये 3 बड़े रिकॉर्ड
1- वैभव सूर्यवंशी ने इस बेहतरीन पारी के साथ कई दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री कर ली है। उन्होंने आईपीएल में भारत के लिए सबसे तेज पचासे के मामले में दूसरी बार अपना सबसे तेज और बतौर भारतीय आईपीएल में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। क्लिक करें और देखें आईपीएल में सबसे तेज पचासा लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (भारतीय)
13 गेंद: यशस्वी जायसवाल (राजस्थान) बनाम केकेआर, 2023
14 गेंद: केएल राहुल (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018
15 गेंद: युसुफ पठान (केकेआर) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2014
15 गेंद: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान) बनाम सीएसके, 2026
15 गेंद: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान) बनाम आरसीबी, 2026*
2- साथ ही पॉवरप्ले में अर्धशतक के मामले में वैभव ने दिग्गज जोस बटलर की बराबरी की। इस मामले में उन्होंने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल समेत चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है।
पॉवरप्ले के अंदर IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक
जोस बटलर: 3 बार
वैभव सूर्यवंशी: 3 बार
यशस्वी जायसवाल: 2 बार
माइकल लम्ब: 1 बार
बेन स्टोक्स: 1 बार
नितीश राणा: 1 बार
3- इसके अलावा 20 से कम गेंद में सबसे ज्यादा पचासे के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने ट्रेविस हेड और मैकगर्क के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने तीसरी बार 20 से कम गेंद में आईपीएल अर्धशतक जड़ा।
IPL में 20 से कम गेंद में सबसे ज्यादा अर्धशतक
4 : निकोलस पूरन
4 : अभिषेक शर्मा
3 : जेक फ्रेजर मैकगर्क
3 : ट्रेविस हेड
3 : वैभव सूर्यवंशी
4,4,4,6; वैभव सूर्यवंशी ने लगाई जोश हेजलवुड की क्लास, 4 गेंद पर ठोके 18 रन; 15 पर लगा दिया पचासा


