नई दिल्ली. टेनिस जगत को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला मिलने जा रहा है, जहां कार्लोस अल्काराज और जैनिक सिनर मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में आमने-सामने होंगे। सेमीफाइनल में अल्काराज ने स्थानीय खिलाड़ी वेलेंटिन वाचेरेट को 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ उन्होंने अपने खिताब बचाने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है।
दूसरे सेमीफाइनल में जैनिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 6-4 से मात दी। इस जीत के साथ सिनर पहली बार मोंटे कार्लो फाइनल में पहुंचे हैं और मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। यह मुकाबला दुनिया के टॉप दो खिलाड़ियों के बीच होगा और इसमें नंबर-1 रैंकिंग भी दांव पर होगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह सीजन का पहला आमना-सामना होगा, जिससे मैच को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।


