बैक इंजरी के कारण डेविड वॉर्नर नहीं खेल रहे हैं मैच, कराची किंग्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

0

नई दिल्ली.  पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 11) के 20वें मुकाबले में कराची किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि नियमित कप्तान डेविड वॉर्नर हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।  टॉस के दौरान टीम की कप्तानी कर रहे मोईन अली ने बताया कि वॉर्नर को बैक इंजरी की समस्या है, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है। उन्होंने कहा कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें बाहर रखा गया है।  वॉर्नर की अनुपस्थिति में टीम संयोजन में बदलाव किया गया है और मोईन अली कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दूसरी ओर, हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मैनस लैबुशेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला है, जिससे मैच को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here