नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 21वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच में टी20 प्रारूप के दो बेहद खतरनाक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, क्योंकि यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन बेहतर प्रदर्शन करता है। वैभव इस समय शानदार फॉर्म में हैं, जबकि अभिषेक शर्मा ने अपने पिछले मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी लय हासिल कर ली है और अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
विजयी रथ पर सवार है राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान की टीम बात करें तो ये टीम अभी विजयी रथ पर सवार है और इस टीम ने अब तक खेले अपने सभी 4 लीग मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। हैदराबाद की बात करें तो ये टीम अभी अच्छी पोजिशन में नजर नहीं आ रही है क्योंकि इस टीम ने अब तक खेले 4 मैचों में से एक मैच गंवाया है और सिर्फ 3 मैच जीते हैं। हैदराबाद को जीत की बेहद जरूरत है, लेकिन ये टीम गेंदबाजी में मार खा रही है और ऐसा लगभग हर मैच में हो रहा है।
हैदराबाद की गेंदबाजी का खराब प्रदर्शन जारी
हैदराबाद को जब 219 रन बनाकर भी पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली थी तब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर श्रीकांत ने यहां तक कह दिया था कि इस गेंदबाजी लाइनअप के साथ हैदराबाद को कोई भी मैच जीतने के लिए कम से कम 500 रन बनाने होंगे और इस टीम की गेंदबाजी क्लब स्तर से ज्यादा की नहीं है। जाहिर है श्रीकांत जैसा प्लेयर अगर ऐसा कह रहा है तो वजह कुछ खास ही होगी। अब राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की गेंदबाजी किस तरह की होती है वो देखने वाली बात होगी।
RR के गेंदबाजों का दबदबा लगातार जारी है
राजस्थान की बात करें तो ये टीम युवाओं से भरी हुई और बेहद संतुलित नजर आ रही है। टीम की बैटिंग लाइनअप में वैभव, यशस्वी, ध्रुव जुरेल, रियान, हेटमायर और फरेरा हैं तो वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा, संदीप, जडेजा, रवि बिश्नोई, नांद्र बर्गर हैं। हैदराबाद की बैटिंग को सॉलिड है जिसमें अभिषेक, ट्रैविस हेड, इशान, क्लासेन, नितिश रेड्डी हैं तो गेंदबाजी में हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट जैसे प्लेयर्स हैं। राजस्थान की टीम गेंदबाजी में हैदराबाद पर भारी नजर आ रही है। अब इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है जानते हैं।
हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा (12वें खिलाड़ी)।
राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितिश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा/ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट/प्रफुल्ल हिंगे (12वें खिलाड़ी)।


