नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से उनके घरेलू मैदान पर हुआ। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईशान किशन की विस्फोटक पारी की बदौलत सनराइजर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना डाले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम दबाव में नजर आई और 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इस तरह हैदराबाद ने मुकाबला 57 रनों से अपने नाम कर लिया। राजस्थान की यह मौजूदा सीजन में पहली हार रही, हालांकि टीम अब भी 8 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
SRH के लिए ईशान किशन ने 44 गेंदों पर सबसे ज्यादा 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े। हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट अपने नाम किए। संदीप शर्मा, तुषार पांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सनराइजर्स हैदराबाद के विशाल स्कोर के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। SRH के 24 साल के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पारी के पहले ही ओवर में राजस्थान को 3 बड़े झटके देते हुए सनसनी मचा दी। हिंगे ने अपने पहले ही IPL मैच में अपने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को आउट करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खेमे में खलबली मचा दी। 9 रन के स्कोर तक राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार ले गए। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर राजस्थान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 19 ओवर तक 159 रन के स्कोर पर पूरी टीम ढेर हो गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे।


