IPL 2026 Points Table: CSK-केकेआर मैच के बाद बड़ा उलटफेर, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सीजन की शुरुआत में लगातार तीन मैच हारने के बाद सीएसके ने अब जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में 9वें स्थान से उठकर 8वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस को एक स्थान नीचे खिसककर 9वें पायदान पर जाना पड़ा है। दूसरी ओर, केकेआर का खराब प्रदर्शन जारी है और टीम को पांच मैचों के बाद भी पहली जीत का इंतजार है, जिसके चलते वह सिर्फ 1 अंक के साथ अंकतालिका में आखिरी यानी 10वें स्थान पर बनी हुई है।

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन भी आ चुके हैं। इस मैच में 48 रन बनाने के बाद संजू टॉप 5 बल्लेबाजों में 5वें नंबर पर पहुंचे। हेनरिक क्लासेन अभी भी टॉप पर हैं और इशान किशन दूसरे व वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि पर्पल कैप की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। प्रसिद्ध कृष्णा हालांकि, 10 विकेट के साथ अभी टॉप पर हैं लेकिन अंशुल कम्बोज के भी 10 विकेट हो चुके हैं। कृष्णा औसत में अंशुल से आगे हैं और इस कारण अभी नंबर 1 पर हैं।

सीएसके-केकेआर मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 8 +0.889
पंजाब किंग्स 4 3 0 7 +0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 6 +1.148
सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 4 +0.576
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 +0.322
गुजरात टाइटंस 4 2 2 4 -0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 4 -0.427
चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 4 -0.846
मुंबई इंडियंस 4 1 3 2 -0.772
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 1 -1.383
सीएसके-केकेआर मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 5 5 224 44.80 142.68 13 8
इशान किशन 5 5 213 42.60 190.18 22 12
वैभव सूर्यवंशी 5 5 200 40.00 263.16 18 18
रजत पाटीदार 4 4 195 65.00 214.28 11 18
संजू सैमसन 5 5 185 46.25 172.90 21 8
सीएसके-केकेआर मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
प्लेयर मैच ओवर बॉल विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा 4 16 96 10 15.20 152 1 0
अंशुल कम्बोज 5 18.4 112 10 18.90 189 0 0
रवि बिश्नोई 5 16 96 9 16.56 149 1 0
जोफ्रा आर्चर 5 17 102 7 20.57 144 0 0
प्रिंस यादव 4 15 90 6 22.00 132 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here