RCB vs LSG मुकाबले में 3 अहम खिलाड़ी टक्कर पर सबकी नजरें

0

नई दिल्ली : 15 अप्रैल 2026 को आईपीएल के जारी सीजन में Royal Challengers Bengaluru और Lucknow Super Giants के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के दौरान सभी की नजरें बेंगलुरु और लखनऊ के कुछ हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। इस आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ियों की मजबूत टीम है। इस मुकाबले से पहले हम आपको बताएंगे कि किन 3 प्लेयर बैटल पर फैंस की खास नजरें रहने वाली हैं। इनमें सबसे बड़ा मुकाबला विराट कोहली और मोहम्मद शमी के बीच देखने को मिल सकता है, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

LSG के खिलाफ मैच में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है, वह इस वक्त टखने की चोट से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर वह खेलते हैं, तो नई गेंद के साथ मोहम्मद शमी का प्रदर्शन काफी अहम हो जाएगा। मोहम्मद शमी ने 12 पारियों में विराट को पांच बार आउट किया है, लेकिन इस दौरान विराट ने 77 गेंदों में 107 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.96 का रहा है। हैरान करने वाली बात ये कि IPL में कोहली ने शमी के खिलाफ अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है, और अगर वह खेलते हैं, तो वह इस मैच में शमी के खिलाफ जरूर छक्का लगाना चाहेंगे।

इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। ऐसे में LSG के ओपनर्स इस मैच में पॉवरप्ले में रन बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे की टीम को एक अच्छी शुरुआत मिल सके। LSG के मिचेल मार्श अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस मैच में उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का सामना करना होगा। आईपीएल में मिचेल मार्श ने अब तक चार पारियों में भुवी का सामना किया है इस दौरान वह एक बार आउट हुए हैं। मार्श ने भुवनेश्वर की गेंदबाजी पर 15 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ दो छक्के हैं। आज के मैच में इन दोनों प्लेयर्स के बीच रक रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।

आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक Rishabh Pant नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। इस मैच में भी अगर वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो उनका सामना Krunal Pandya से हो सकता है। Krunal Pandya इस सीजन अभी तक अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक Rishabh Pant का प्रदर्शन इस गेंदबाज के खिलाफ काफी मजबूत रहा है। पंत ने इस गेंदबाज के खिलाफ अब तक 46 गेंदों में 174 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए हैं, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं। वहीं इस दौरान Krunal Pandya ने भी 12 पारियों में पंत को तीन बार आउट किया है, जो इस टक्कर को और भी रोमांचक बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here