MI ने कृष्ण भगत को टीम में शामिल किया, अंकोलेकर चोट के कारण बाहर

0

मुंबई. मुंबई इंडियंस (एमआई) ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह पंजाब के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज कृष्ण भगत को आईपीएल 2026 के लिए टीम में शामिल किया है। अंकोलेकर रणजी ट्रॉफी के दौरान घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए, जिसके चलते वह इस सीजन से बाहर हो गए हैं। कृष्ण भगत को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में टीम में लिया गया है।

कृष्ण भगत पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं और डीवाई पाटिल टी20 कप में भी खेल चुके हैं। पंजाब के लिए उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में भी अनुभव हासिल किया है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में गेंदबाजी की समस्याओं से जूझ रही है और टीम फिलहाल एक जीत के साथ अंक तालिका में नीचे के पायदानों पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here