नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी ‘बी टीम’ तैयार कर ली है। इस 15 सदस्यीय स्क्वाड में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य के शामिल होने की संभावना है। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को भी टी20 स्क्वाड में वापसी का मौका मिल सकता है, जिससे टीम को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। रजत पाटीदार और जितेश शर्मा का फॉर्म भी आईपीएल 2026 में बेहद कमाल है, जिसके चलते उनको भी चयन समिति चांस दे सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में कौन से 15 चेहरे जापान के लिए रवाना किए जा सकते हैं।
- ज़्यादा जानें
- खेल
- काल्पनिक खेल
- क्रिकेट
वैभव, प्रियांश, गिल, पाटीदार, जितेश…..
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को जापान रवाना कर सकती है। आईपीएल 2026 में शुभमन ने गुजरात टाइटंस के लिए बतौर कप्तान 4 पारियों में 154.93 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 236.53 रन तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 246 रन ठोक चुके हैं। ऐसे में उनको एशियन गेम्स (Asian Games 2026) स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। प्रियांश आर्य और रजत पाटीदार का फॉर्म भी बेहद कमाल का रहा है। प्रियांश जहां शीर्ष तीन में जिम्मेदारी संभालते दिख सकते हैं तो पाटीदार के कंधों पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। साथ ही जितेश शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में दिख सकते हैं।
आईपीएल 2026 के सितारों को मिलेगा मौका
- ज़्यादा जानें
- क्रिकेट
- काल्पनिक खेल
- खेलों पर शर्त लगाना
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मुख्य चयन समिति उन खिलाड़ियों को भी मौका दे सकती है, जिनका प्रदर्शन आईपीएल 2026 में बेहद कमाल का रहा है। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को चांस मिल सकता है, जो कि रफ्तार से जापान में कहर बरपा सकते हैं। जबकि चाइनामैन स्पिनर शिवांग कुमार को भी मौका मिलना पक्का माना जा रहा है। कार्तिक त्यागी और अंगकृष रघुवंशी भी एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में खेलने के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान की भी इस टूर्नामेंट से टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।
कहां आयोजित होगा Asian Games 2026?
20वें एशियाई खेल की मेजबानी जापान के आइची प्रांत और उनकी राजधानी नागोया को सौंपी गई है। एशियन गेम्स (Asian Games 2026) की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, जो कि 4 अक्टूबर 2026 को समापन किया जाएगा। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 17 सितंबर से होगी, जो कि 3 अक्टूबर तक चलने वाली है।
- ज़्यादा जानें
- खेल
- खेलों पर शर्त लगाना
- काल्पनिक खेल
एशियाई खेल आयोजन समिति ने द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत आधिकारिक उद्घाटन से 9 दिन पहले ही हो जाएगी। यही कारण है कि क्रिकेट के मैच 17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। महिला क्रिकेट के मैच 17 सितंबर से शुरू होगा और 22 सितंबर को पदक मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगा और 13 अक्टूबर को पदक फाइनल खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 10 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी और क्वार्टरफाइनल से तीन दिन पहले प्रीलिमिनरी मैच आयोजन होंगे। भारत ने इससे पहले साल 2023 में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।
भारत की संभावित बी टीम
शुभमन गिल (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार, नीतीश कुमार रेड्डी, अंगकृष रघुवंशी, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ईशान किशन, कार्तिक त्यागी, मुकेश कुमार, आवेश खान, अशोक शर्मा, शिवांग कुमार, मोहसिन खान।


