भोपाल। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा आयोजित ‘ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में डॉ. अनुपम चौकसे (सचिव, एलएनसीटी ग्रुप), आर.के. शर्मा (स्पोर्ट्स ऑफिसर, टीआईटी) और पंकज जैन (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी ग्रुप) द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के 55 विश्वविद्यालयों के 500 से अधिक खिलाड़ी और ऑफिशियल्स हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन पुरुष वर्ग में ‘नेवाजा’ और महिला वर्ग में ‘फाइटिंग सिस्टम’ के रोमांचक मुकाबले हुए।
पहले दिन के मुख्य परिणाम
महिला वर्ग (फाइटिंग सिस्टम):
-
-45 किग्रा: कुमाऊं यूनिवर्सिटी की शिवानी ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी की हर्षिता को हराया।
-
-48 किग्रा: कुमाऊं यूनिवर्सिटी की लाहौरी ने जेआरएन यूनिवर्सिटी की काजल को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
-
-52 किग्रा: स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी की लावण्या ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी की शिप्रना को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
पुरुष वर्ग (नेवाजा):
-
-56 किग्रा: आईएएसई राजस्थान के जितेंद्र ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी के शशांक बोरा को मात देकर स्वर्ण पदक जीता।
-
-62 किग्रा: एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत ने देशभगत यूनिवर्सिटी के कुलदीप को हराकर गोल्ड मेडल जीता।


