एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु प्रतियोगिता संपन्न, मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी बनी चैंपियन

0

एलएनसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी द्वारा कोलार परिसर में आयोजित पांच दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का सफल समापन हुआ। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अंतिम दिन घोषित पदक तालिका के अनुसार मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने 8 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 18 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 7 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य सहित 13 पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि राजीव गांधी विश्वविद्यालय 6 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

मेजबान एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने भी 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में महिला वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी की लावण्या को, जबकि पुरुष वर्ग में इसी विश्वविद्यालय के निवेदन सिंह गुर्जर को प्रदान किया गया। जू-जित्सु आत्मरक्षा पर आधारित खेल है, जिसमें ने-वाज़ा, फाइटिंग सिस्टम, फुल कॉन्टैक्ट, डुओ शो, डुओ क्लासिक और मिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जाती हैं। समापन समारोह में जू-जित्सु फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों सहित खेल अधिकारियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here