बीसीबी ने मुस्ताफिजुर रहमान और नाहिद राणा का PSL 2026 से NOC वापस लिया, चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट वजह

0

ढाका. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए मुस्ताफिजुर रहमान और नाहिद राणा को शेष पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) से बाहर कर दिया है। दोनों खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) वापस ले लिए गए हैं।  मुस्ताफिजुर रहमान पहले लाहौर कलंदर्स की ओर से खेल रहे थे, जबकि नाहिद राणा पेशावर जाल्मी का हिस्सा थे। हाल ही में दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश लौटे थे, जहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था।

BCB ने स्पष्ट किया है कि मुस्ताफिजुर घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल स्कैन और रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बोर्ड के अनुसार, मेडिकल टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जाएगा, जिसके चलते उन्हें PSL में आगे खेलने की अनुमति नहीं दी गई है।

नाहिद राणा को भी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। इसके अलावा उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों से भी बाहर रखा गया है।  दोनों खिलाड़ियों ने PSL में अच्छा प्रदर्शन किया था। राणा ने 4 मैचों में 7 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 5.42 रही, जबकि मुस्ताफिजुर ने 5 मैचों में 6 विकेट हासिल किए।

BCB ने कहा है कि खिलाड़ियों की फिटनेस और लंबे करियर को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब नाहिद राणा मई में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे, जबकि मुस्ताफिजुर जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here