कैम्पियन स्कूल बना लेक सिटी फुटबॉल लीग का चैंपियन, डीपीएस कोलार को पेनाल्टी शूटआउट में हराया

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल में आयोजित लेक सिटी फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में कैम्पियन स्कूल भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। डीपीएस कोलार द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर की कई स्कूल टीमों ने हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबले में कैम्पियन स्कूल ने मेजबान डीपीएस कोलार को पेनाल्टी शूटआउट (सडन डेथ) में 4-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि डीपीएस कोलार उपविजेता रहा।

मैच बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें कैम्पियन स्कूल के खिलाड़ियों ने संयम और सटीकता का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी कैम्पियन स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार अरशान मुजाहिद को मिला, जबकि बेस्ट गोलकीपर अयान खान और बेस्ट मिडफील्डर सैयद शोबान सिराज चुने गए। टीम की इस सफलता में कोच विभोर तिवारी की अहम भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here