भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप रेस में नंबर-1, ऑरेंज कैप की दौड़ में कोहली चौथे स्थान पर पहुंचे

0

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शानदार जीत के बाद पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें सभी विकेट पावरप्ले में आए।

भुवनेश्वर के अब 14 विकेट हो गए हैं और उन्होंने बेहतर औसत के आधार पर अंशुल कंबोज और ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। वहीं जोश हेजलवुड ने भी 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और विकेट तालिका में तेजी से ऊपर पहुंचे। इसके अलावा कृणाल पांड्या 9 विकेट के साथ टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।

ऑरेंज कैप की दौड़ में भी हलचल देखने को मिली है। विराट कोहली ने 23 रन की पारी खेलते हुए आईपीएल में अपने 9000 रन पूरे किए और 351 रन के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह तीसरे स्थान पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी से सिर्फ 6 रन पीछे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर केएल राहुल 358 रन के साथ मौजूद हैं। इस रेस में फिलहाल अभिषेक शर्मा 380 रन के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। आईपीएल 2026 के आगे बढ़ने के साथ ही इन दोनों कैप की दौड़ और भी रोमांचक होती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here