नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का 45वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
दोनों ही टीमों ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। सनराइजर्स हैदराबाद का अभी तक इस सीजन मैदान पर प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अब तक 9 मैचों में खेलते 6 में जीत हासिल की है और वह 12 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उनका इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है और उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए सिर्फ 2 में जीत हासिल की है और अभी अंकतालिका में 8वें नंबर पर हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें केकेआर का पलड़ा काफी भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 11 मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है।
यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।


