नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां लीग मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने DLS नियम के तहत 9 रनों से जीत दर्ज की। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बारिश के कारण मैच में कई बार बाधा आई, जिसके चलते मुकाबला 19-19 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए, जिसके जवाब में आरसीबी को DLS के अनुसार 213 रनों का लक्ष्य मिला। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने शानदार 111 रनों की पारी खेली, जबकि निकोलस पूरन ने 38 और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाए। आरसीबी की गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें विराट कोहली और जैकब बेथेल की ओपनिंग जोड़ी 9 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी करने के साथ आरसीबी को इस मैच में वापस लेकर आने का प्रयास किया लेकिन पाटीदार के 61 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। टिम डेविड ने जरूर 17 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलने के साथ मुकाबले को रोमांचक बनाने का प्रयास किया लेकिन अंत में लखनऊ सुपर जाएंट्स इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने तीन जबकि शहबाज अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स – मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार, जोश हेजलवुड।
यहां पर देखिए इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
- एलएसजी – मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान।
- आरसीबी – जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।


