नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें लीग मुकाबले में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं। इस अहम मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतते ही बिना किसी देरी के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।
दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में शामिल रहने के लिए ये मुकाबला काफी अहम है, जिसमें मुंबई इंडियंस के लिए एक हार भी उनको भारी पड़ना तय है। अभी आरसीबी के जहां 10 मैचों में 12 अंक हैं तो वहीं मुंबई इंडियंस को लेकर बात की जाए तो उनके 10 मैचों में सिर्फ 6 अंक हैं। इस मैच में भी मुंबई इंडियंस की टीम अपने नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना ही खेल रही है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।
- मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
- आरसीबी – देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर।
- मुंबई इंडियंस – ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर।