भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन करेगा स्कोरर सेमिनार और परीक्षा का आयोजन

0

भोपाल. Nst newas . भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) द्वारा क्रिकेट स्कोरिंग के क्षेत्र में नए प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर देने के उद्देश्य से स्कोरर सेमिनार एवं परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बीडीसीए अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।  इस कार्यशाला और परीक्षा में भोपाल संभाग के साथ विदिशा, सीहोर, रायसेन और राजगढ़ जिलों के इच्छुक एवं प्रतिभाशाली स्कोरर भाग ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 15 मई 2026 तक बीडीसीए कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए श्री धर्मेंद्र साहू से संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम का पहला चरण 23 और 24 मई 2026 को बीडीसीए कार्यालय में आयोजित होगा। सेमिनार में बीसीसीआई के सीनियर अंपायर एवं रेफरी राजीव रिसोडकर प्रतिभागियों को स्कोरिंग की तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।  बीडीसीए के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्रिकेट स्कोरिंग में प्रशिक्षित और दक्ष स्कोरर तैयार करना है, ताकि भविष्य में प्रदेश स्तर पर योग्य स्कोररों की संख्या बढ़ सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here