नुवान तुषारा की जगह RCB में शामिल हुए रिचर्ड ग्लीसन

0

बेंगलुरु. Royal Challengers Bengaluru ने IPL 2026 के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Richard Gleeson को श्रीलंका के तेज गेंदबाज Nuwan Thushara के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिलने के कारण वह इस सीजन में टीम से नहीं जुड़ सके। RCB ने ग्लीसन को 1.6 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है।

38 वर्षीय ग्लीसन इससे पहले IPL में Chennai Super Kings और Mumbai Indians के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2024 में CSK के लिए दो और 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच खेला था। दूसरी ओर, तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण NOC देने से इनकार कर दिया था। तुषारा ने इस फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की थी, लेकिन बाद में मामला वापस लेते हुए बोर्ड से लिखित माफी मांग ली।

वहीं Chennai Super Kings ने चोटिल Khaleel Ahmed की जगह भारतीय तेज गेंदबाज Kuldip Yadav को टीम में शामिल किया है। खलील अहमद इस सीजन में पांच मैच खेलकर चोटिल हो गए थे। कुलदीप यादव इससे पहले Rajasthan Royals के लिए IPL में खेल चुके हैं और उन्हें CSK ने 30 लाख रुपये में साइन किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here