अदीब के ऑलराउंड प्रदर्शन से येलो हाउस की लगातार दूसरी जीत

0

भोपाल. स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही सेंट माइकल इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में येलो हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन हाउस ने निर्धारित ओवरों में 163 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से हसन ने शानदार 36 रन बनाए, जबकि शमी ने 30 और यश ने 21 रनों का योगदान दिया। येलो हाउस की गेंदबाजी में अदीब ने तीन विकेट हासिल किए। जुज़र और अयान ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो हाउस की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। नीलांक ने 27 रन, अदीब ने 22 रन और अंकुश ने 15 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 4 विकेट से जीत लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अदीब खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार श्री मनोज तिवारी, आरएसएम गुरुकुल पब्लिकेशन एवं सीनियर रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी परवेज उल्लाह द्वारा प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here