नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच ने टी20 क्रिकेट इतिहास में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। शनिवार को खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 40 ओवर में कुल 465 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जबकि जवाब में गुजरात टाइटंस ने भी 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बना दिए। खास बात यह रही कि मैच में कुल छह बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार देखने को मिला।


