चेन्नई का रिकॉर्ड कायम, ये हैं IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुका है। टूर्नामेंट के 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं और लीग स्टेज में अब सिर्फ 8 मैच बाकी हैं। रविवार, 17 मई को सीजन की पहली प्लेऑफ टीम भी तय हो गई, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि अगर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की बात करें, तो इस सूची में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ऊपर काबिज है। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और स्थिरता की बदौलत सीएसके ने खुद को लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शामिल किया है।

हालांकि मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल में पांच बार खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित की है और टीम 11 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की टॉप-5 सूची में शामिल है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने भी लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है और वह पांचवें स्थान पर काबिज है।

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार जगह बनाने वाली टीमें

12 : चेन्नई सुपर किंग्स
11 : मुंबई इंडियंस
11 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
8 : कोलकाता नाइट राइडर्स
7 : सनराइजर्स हैदराबाद
6 : दिल्ली कैपिटल्स
6 : राजस्थान रॉयल्स
3 : पंजाब किंग्स
3 : गुजरात टाइटंस
2 : लखनऊ सुपर जायंट्स

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
टीमकुल मैचजीतहार
चेन्नई सुपर किंग्स26179
मुंबई इंडियंस22148
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु17710
कोलकाता नाइट राइडर्स15105
सनराइजर्स हैदराबाद1468
प्लेऑफ की 3 सीटों के लिए 7 टीमों में जबरदस्त जंग

IPL 2026 में प्लेऑफ की बाकी तीन जगहों के लिए अब सात टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें भी लगभग खत्म मानी जा रही हैं, क्योंकि टीम अगर अपना आखिरी मुकाबला जीत भी लेती है तो अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। दूसरी ओर पंजाब किंग्स के पास अब भी हल्की उम्मीद बाकी है। अगर वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतती है तो टीम 15 अंकों तक पहुंचेगी, लेकिन इसके बाद भी उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास अभी भी अधिकतम 16-16 अंक तक पहुंचने का मौका मौजूद है, जिससे प्लेऑफ की जंग और भी रोमांचक हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here