अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग में पृथ्वीराज और सत्यमेव जयते हाउस की शानदार जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट रिटर्न लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-12 और अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-12 वर्ग में महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान हाउस के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप हाउस ने 7 विकेट खोकर 75 रन बनाए। कुलदीप गोंड ने 11 रन जबकि ओजस ठाकुर और संस्कार रघुवंशी ने 9-9 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में रितुल जैन ने 2 विकेट लिए, जबकि अनिका, आरव, कृष्णा और रुद्र प्रताप को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वीराज चौहान हाउस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट खोए मैच जीत लिया। ओपनर अनिका ने 23 और रितुल जैन ने 22 रन नाबाद बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए श्री सुनील पांडे, बीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वंदेमातरम समिति के संयोजक ने अनिका और रितुल जैन को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया।

दूसरा मुकाबला अंडर-14 वर्ग में जयहिंद और सत्यमेव जयते हाउस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यमेव जयते हाउस ने 7 विकेट पर 154 रन बनाए। आदित्य सोलंकी ने 39, अनवी श्रीवास्तव ने 29 और विवान द्विवेदी ने 22 रन बनाए। जयहिंद की ओर से जय बैरागी और देवात्मान नेगी ने 3-3 विकेट हासिल किए।

जवाब में जयहिंद हाउस की टीम 100 रन पर ऑल आउट हो गई। सुधीर अहिरवार ने 29, जय बैरागी ने 17 और अनुज यादव ने 13 रन बनाए। सत्यमेव जयते हाउस की ओर से समर्थ थापक, सुयश प्रताप सिंह और धैर्य थापक ने 2-2 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए समर्थ थापक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फोटो कैप्शन: मुख्य अतिथि सुनील पांडे रितुल जैन और अनिका खरे को पुरस्कृत करते हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here