21 से 23 मई तक इंदौर में होगा आयोजन, भोपाल के खिलाड़ियों को भी मिला मौका
Nst news, भोपाल। इंदौर में 21 से 23 मई 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर (बालक-बालिका) एवं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर वर्ग थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीमों की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीमें म.प्र. थ्रोबॉल एसोसिएशन के माध्यम से भाग लेंगी। टीमों की घोषणा एसोसिएशन के सचिव अविनाश बुरबुरे ने की। सब-जूनियर बालक वर्ग में अभिलाष सुल्ताने को कप्तान बनाया गया है, जबकि बालिका वर्ग की कमान दीनाक्षी राजपूत को सौंपी गई है। वहीं सीनियर फेडरेशन कप महिला वर्ग में शोभा सरेआम और पुरुष वर्ग में विवेक कुशवाहा को कप्तान नियुक्त किया गया है। बालक वर्ग की टीम में रोहित इंगले, अंकित पटेल, वंश, अनमोल रघुवंशी, राजीव मीना, रतन बंसल, हेम राव, मनीष खाडका, गीता प्रसाद यादव, बलराम बंसल, करण मालवीय, गौरव सेन, सतीश अहिरवार, पीयूष केवट और सावन मालवीय को शामिल किया गया है।
बालिका वर्ग में आस्था रघुवंशी, ज्योति राजपूत, दीपिका बंसकार, प्रीति अहिरवार, अवनी इमने, जानकी मसानी, परी बंसकार, कृतिका तिवारी, अनुकंपा अहिरवार, कृषिका, अंशिका और आराध्या बोरकर को टीम में स्थान मिला है। सीनियर पुरुष वर्ग की टीम में मिथुन वर्मा, रजत कोवे, पवन चौधरी, चंद्रकांत हरड़े, आकाश तायडे, देवेंद्र अहिरवार, अनुराग द्विवेदी, अंकित जायसवाल और मयंक सिंह शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में आकृति पटेल, सुहाना खान, माया साहू, सीफा खान, सलोनी चौधरी, आदिति चौधरी, अनन्या पाटीदार, वैष्णवी गेहलोत, अनुष्का त्रिपाठी और विधि चौहान का चयन किया गया है।


