भोपाल में 5 जून से पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग 200 पॉइंट्स टूर्नामेंट का रोमांच

0

भोपाल. देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल का रोमांच अब भोपाल में देखने को मिलेगा। राजधानी के सलैया स्थित ऐस पिकलबॉल क्लब में 5 से 7 जून तक पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग 200 पॉइंट्स टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। डेढ़ लाख रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से 200 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन सचिव आदित्य सूर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और खिलाड़ियों की एंट्रियां आना शुरू हो गई हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है।

टूर्नामेंट में चार अलग-अलग श्रेणियों में मुकाबले होंगे। जूनियर वर्ग में अंडर-10, 12, 14, 16 और 18 आयु वर्ग के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं अभ्यासरत खिलाड़ियों, ओपन कैटेगरी तथा 30+, 40+ और 50+ आयु वर्ग में महिला और पुरुष सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाएं आयोजित होंगी। आदित्य सूर ने बताया कि प्रतियोगिता में मिलने वाले वर्ल्ड रैंकिंग अंक खिलाड़ियों के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भोपाल के खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here