वैभव-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी, इशान नंबर-3 पर, जानिए IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज का समापन हो चुका है। आखिरी दिन हुए मुकाबलों के बाद राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बनाते हुए टॉप-4 की तस्वीर पूरी कर दी। 70 लीग मैचों के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन, टीम बैलेंस और मैचों पर उनके प्रभाव को देखते हुए अब इस सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस संभावित बेस्ट XI में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और इशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को जगह मिली है, जिन्होंने पूरे सीजन अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया।

जबकि आईपीएल के पिछले कुछ सालों में सबसे सफल कप्तान में से एक रहे श्रेयस अय्यर को टीम में बतौर बल्लेबाज जगह मिली है। उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है और कप्तानी नंबर 1 पर मौजूद डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास है। इसके अलावा विराट कोहली, संजू सैमसन इस टीम में जगह नहीं बना पाई। अगर ओपनिंग की बात की जाए तो वैभव और अभिषेक की जोड़ी ज्यादा विध्वंसक साबित हो सकती है।

IPL 2026 के लीग स्टेज के बाद बेस्ट प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, क्रुणाल पंड्या, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा।
इम्पैक्ट प्लेयर: मोहम्मद सिराज/साई सुदर्शन

इस बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन जनसत्ता द्वारा खिलाड़ियों के शुरुआती 14 मैचों में प्रदर्शन, उनकी टीम में भूमिका और टीम बैलेंस को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 14 पारियों में 583 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया और ओपनिंग स्लॉट के लिए साई सुदर्शन, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों से आगे जगह बनाई। वहीं अभिषेक शर्मा को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता के कारण बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया है।

लगातार शानदार प्रदर्शन से इशान किशन ने जीता दिल

इशान किशन ने लगातार वापसी के बाद से टीम इंडिया के लिए फिर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर 3 पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने अभी तक इस सीजन 14 पारियों में 569 रन बनाए। श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर चुने गए लेकिन सिर्फ बतौर बल्लेबाज। नंबर 5 के लिए रजत पाटीदार को उनकी छक्के लगाने की क्षमता और कैप्टेंसी स्किल के लिए चुना गया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन हैं जो मध्यक्रम में कहीं भी आकर गेम का रुख बदल सकते हैं। उनके नाम 14 पारियों में 606 रन दर्ज हैं।

क्रुणाल पंड्या ने इस सीजन स्पिन ऑलराउंडर के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह मजबूत की है। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दिया। वहीं राशिद खान को गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में जॉफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार की तिकड़ी टीम की ताकत बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा ने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा 24-24 विकेट लिए हैं, जबकि जॉफ्रा आर्चर 21 विकेट के साथ दूसरे सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here