रजत पाटीदार के तूफान से RCB का रिकॉर्ड स्कोर, गुजरात के गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई

0

धर्मशाला। आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

RCB ने पावरप्ले में ही 76 रन जोड़ दिए थे। वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत की, जबकि विराट कोहली ने 43 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि नौवें ओवर में जेसन होल्डर ने लगातार दो विकेट लेकर गुजरात को वापसी दिलाने की कोशिश की। उन्होंने पहले कोहली को बोल्ड किया और फिर देवदत्त पडिक्कल को आउट कर RCB को दो बड़े झटके दिए।

इसके बाद क्रुणाल पंड्या और रजत पाटीदार ने पारी संभालते हुए तेजी से रन बटोरे। 15वें ओवर में कुलवंत खेजरोलिया के ओवर में 28 रन आए, जो IPL प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर बन गया। क्रुणाल ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट कर साझेदारी तोड़ी। अंत में प्रसिद्ध कृष्णा ने टिम डेविड को बोल्ड किया, लेकिन तब तक RCB मैच पर पूरी पकड़ बना चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here