फ्रेंच ओपन में सिनर-सबालेंका का दमदार प्रदर्शन, 17 वर्षीय मोइज कौमे की रिकॉर्ड जीत ने लूटी महफिल

0

पेरिस: यानिक सिनर और आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। वहीं दानिल मेदवेदेव पांच सेट तक चले मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सबालेंका ने जेसिका बुजास मानेरो को कोर्ट फिलिप-चैट्रियर पर 6-4, 6-2 से हराया। इसके बाद रात के सत्र में सिनर ने फ्रांस के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी क्लेमेंट टैबुर को 6-1, 6-3, 6-4 से करारी शिकस्त दी। महिला वर्ग में पिछले साल की उप विजेता रहीं अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ ने हमवतन टेलर टाउनसेंड पर 6-4, 6-0 की जीत के साथ की जबकि चार बार की मेजर विजेता नाओमी ओसाका ने लॉरा सीगमंड को 6-3, 7-6 (3) से पराजित किया. लगातार तीसरे दिन पेरिस में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया और 35 डिग्री सेल्सियस (95 फारेनहाइट) तक पहुंच गया.

भीषण गर्मी ने बिगाड़ा मेदवेदेव का खेल, फ्रेंच ओपन से हुए बाहर

असामान्य रूप से गर्म मौसम के कारण कोर्ट सामान्य से ज्यादा तेज हो गए. मेदवेदेव आमतौर पर ऐसे मौसम में अच्छा खेलते हैं, लेकिन उन्हें 97वीं रैंकिंग वाले ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी एडम वाल्टन के से पांच सेट के मैच में हार का सामना करना पड़ा. वाइल्ड कार्ड धारी वाल्टन ने मेदवेदेव को 6-2, 1-6, 6-1, 1-6, 6-4 से शिकस्त दी. इस तरह मेदवेदेव यहां लगातार दूसरे साल और चार वर्षों में तीसरी दफा पहले दौर से बाहर हुए. मेदवेदव ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि मैं रोलां गैरों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाता, लेकिन अगर मैं यह बताऊंगा, तो यह बहाना लगेगा. इसलिए मैं यह बात अपने तक ही रखता हूं. ’’

सिनर ने 171वीं रैंकिंग वाले टैबुर को हराकर किया शानदार आगाज

रात के सत्र में खेलते हुए सिनर ने सिनर ने 171वीं रैंकिंग पर काबिज टैबुर को शिकस्त दी. इसके साथ ही उनकी जीत का सिलसिला 30 मैच तक पहुंच गया है और अब वह अपने टेनिस करियर के एकमात्र बड़े ख़िताब को जीतने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. 2021 में नोवाक जोकोविच से हारकर उपविजेता रहे स्टेफानोस सिटसिपास फ्रांस के अलेक्जेंडर मुलर के खिलाफ़ 6-2, 3-0 से आगे चल रहे थे. लेकिन मुलर ने चोट के कारण मैच से नाम वापस ले लिया. नौवीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बुब्लिक को जान-लेनार्ड स्ट्रफ ने 7-5, 6-7 (6), 6-4, 7-5 से हराया. अलेक्जेंडर ब्लॉकक्स ने अपने टखने में मोच आने के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया. इसके साथ ही, दूसरे दौर में उनके निर्धारित प्रतिद्वंद्वी एलेक्स डी मिनौर तीसरे राउंड में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

17 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास

मोइज कौमे ने फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए मारिन सिलिच को 7-6 (4), 6-2, 6-1 से हराया। 17 वर्षीय कौमे ने अपने फ्रेंच ओपन करियर के पहले ही मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि यह जीत 39 साल के फ्रांसीसी स्टार गेल मोंफिल्स के रोलां गैरां में अपना आखिरी मैच खेलने के ठीक एक दिन बाद आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here