FIH प्रो लीग में हरमनप्रीत सिंह की वापसी, फिर संभालेंगे भारतीय टीम की कप्तानी

0

नई दिल्ली। हरमनप्रीत सिंह की बुधवार को शानदार वापसी हुई और उन्हें अगले महीने होने वाले एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत की वापसी से टीम को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अगस्त में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से एफआईएच प्रो लीग भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। हरमनप्रीत ने निजी कारणों के चलते फरवरी में प्रो लीग के होबार्ट चरण में हिस्सा नहीं लिया था। भारतीय टीम सात से नौ जून तक ट्रेनिंग और एक मैत्री मैच के लिए ब्रसेल्स जाएगी। इसके बाद टीम 10 जून से नीदरलैंड्स के रॉटरडैम में प्रो लीग मुकाबलों के लिए डेरा डालेगी।

टीम:
  • गोलकीपर – मोहित होनेनाहल्ली शशिकुमार, सूरज करकेरा।
    डिफेंडर – हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, सुमित, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह।
  • मिडफील्डर – हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम।
  • फॉरवर्ड – मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य अर्जुन लालागे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here