IPL 2026 क्वालिफायर 2: GT और RR की टक्कर, यहां देखें मैच से जुड़ी हर जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालिफायर 2 मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात और रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान के बीच यह अहम मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। आरसीबी ने क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर क्वालिफायर 2 का टिकट हासिल किया।

इस मैच से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं:
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
  • मैच का महत्व: इस ‘करो या मरो’ मुकाबले को जीतने वाली टीम 31 मई को होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलेगी ।
  • लाइव प्रसारण: टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है ।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर JioCinema (जिओसिनेमा) ऐप पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध रहेगी ।
GT vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन भारी?

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। गुजरात टाइटंस ने 10 में से सात मैच जीते हं, जबकि तीन में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है। आईपीएल 2025 के बाद से गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच चार मैच खेले गए हैं। इनमें दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबर है। दोनों ही टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं।

क्वालिफायर 2 से पहले पिच और मौसम बने चर्चा का विषय

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग रही है। इस सीजन की शुरुआत में 220 और 223 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिए गए थे। हालांकि, पिच अब पुरानी हो चुकी है। इस कारण हालात बदल सकते हैं। न्यू चंडीगढ़ की हवा में बारिश की महक है। यहां से 250 किलोमीटर दूर दिल्ली में पिछली दोपहर को आंधी-तूफान और ऑरेंज अलर्ट की खबरें थीं। न्यू चंडीगढ़ में पूरे मैच के दौरान बारिश की संभावना लगभग 15 प्रतिशत बनी हुई है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। दोपहर में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में दूसरी पारी में ओस से निपटने के लिए रस्सियों और मैट का खूब इस्तेमाल किया गया था। 29 मई की दोपहर एक बजे के आसपास बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि की भी आशंका है। हालांकि, इससे खेल पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और शाम को तेज हवाओं के कारण पिच को ढकना पड़ा था।

GT और RR की संभावित टीम पर एक नजर

गुजरात टाइटंस खेमे में किसी चोट की कोई जानकारी नहीं है। चूंकि यह एक इस्तेमाल की हुई पिच है, इसलिए गुजरात टाइटंस कुलवंत खेजरोलिया की जगह मानव सुतार या आर साई किशोर जैसे किसी स्पिनर को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है। कुलवंत खेजरोलिया ने क्वालिफायर 1 में अपने दो ओवरों में 31 रन दिये थे।

राजस्थान रॉयल्स कैंप में चोट से जूझ रहे रियान पराग और रविंद्र जडेजा दोनों ने ही एलिमिनेटर खेला। हालांकि, रियान पराग बल्लेबाजी करते समय सिर्फ जॉगिंग कर पाए, लेकिन पूरे समय मैदान पर मौजूद रहे। राजस्थान रॉयल्स ने अपना वैकल्पिक नेट सेशन नहीं किया, लेकिन उम्मीद है कि दोनों मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स के विजयी संयोजन के साथ बने रहने की संभावना है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XII: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान/साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा, सुशांत मिश्रा/तुषार देशपांडे/रवि बिश्नोई।

GT vs RR क्वालिफायर 2: मैच से जुड़े दिलचस्प आंकड़े और रिकॉर्ड
  • IPL 2026 के पिछले सात में से छह मैच उस टीम ने जीते जिसने पहले बल्लेबाजी की थी। अगर गुजरात टाइटंस टॉस जीतती है तो उनके लिए पहले बैटिंग करना ही सबसे सही फैसला होगा।
  • मौजूदा प्लेऑफ स्ट्रक्चर की शुरुआत के बाद से पिछले 15 सीजन में क्वालिफायर 2 जीतने वाली टीम सिर्फ तीन बार ही इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब (मुंबई इंडियंस 2013, सनराइजर्स हैदराबाद 2016 और मुंबई इंडियंस 2017) जीत पाई है।
  • राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहले दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। वह 2022 का सीजन था। तब दोनों क्वालिफायर 1 में आमने-सामने हुईं थी। दोनों बार गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की थी।
  • वैभव सूर्यवंशी ने कगिसो रबाडा के खिलाफ 14 गेंदों में 25 रन और मोहम्मद सिराज के खिलाफ 20 गेंदों में 38 रन बनाए हैं।
  • कगिसो रबाडा का यशस्वी जायसवाल के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने 27 गेंद में 27 रन देकर यशस्वी जायसवाल को तीन बार आउट किया है।
  • जोफ्रा आर्चर ने शुभमन गिल को 30 गेंद में तीन बार आउट किया है और सिर्फ 36 रन ही दिए हैं। हालांकि, वह साई सुदर्शन को आउट नहीं कर पाए हैं। जोफ्रा आर्चर ने गिल के खिलाफ 33 गेंद में 44 रन (133.33 स्ट्राइक रेट) बनाए हैं।
  • जोस बटलर ने सभी T20 मुकाबलों में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ 56 गेंद में 109 रन (194.64 स्ट्राइक रेट) बनाए हैं। इस दौरान वह दो बार आउट हुए हैं।
  • राशिद ख़ान ने रियान पराग और रविंद्र जडेजा को काफी हद तक शांत रखा है। रियान पराग का उनके खिलाफ 90 का स्ट्राइक रेट है, जबकि रविंद्र जडेजा का सिर्फ 72.09 है।
  • राजस्थान रॉयल्स ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए अपने सभी चारों मैच जीते हैं। वहीं गुजरात टाइटंस ने वहां खेले गए अपने तीन में से एक मैच जीता है और दो मुकाबले गंवाए हैं।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुतार, अरशद खान, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा सेन, युद्धवीर सिंह चरक, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here