अरेरा ग्रीन हाउस बना इंटर हाउस क्रिकेट लीग चैंपियन, रुद्र तेनगुरिया रहे प्लेयर ऑफ द मैच

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला अरेरा ग्रीन और ब्लू हाउस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ग्रीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू हाउस को 110 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन हाउस की टीम ने 48.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 251 रन बनाए। टीम की ओर से रुद्र तेनगुरिया ने शानदार 94 रन की पारी खेली, जबकि नीर यादव ने 55 रन का योगदान दिया। तेजस लोधी और आशुतोष गिरि ने 27-27 रन बनाए। ब्लू हाउस की ओर से नीरज ग्रोवर, रोशन नायक, अर्जुन शुक्ला और लक्की सूर्यवंशी ने दो-दो विकेट हासिल किए। ग्रीन हाउस के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू हाउस की टीम 32.3 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। अर्जुन शुक्ला ने 60 रन और नीरज ग्रोवर ने 38 रन बनाए, जबकि पीयूष सिंह ने 19 रन का योगदान दिया। ग्रीन हाउस की ओर से हर्षित ओझा ने चार विकेट और प्रतीक शुक्ला ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रुद्र तेनगुरिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अर्जुन शुक्ला को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, नीरज ग्रोवर को बेस्ट बैट्समैन, द्रोण श्रीवास्तव को बेस्ट बॉलर, तेजस लोधी को बेस्ट विकेटकीपर और आशुतोष गिरि को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मध्य प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री Vishvas Sarang मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बीडीसीए के सचिव शांति जैन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव अजय श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अविनाश बुरबुरे, समीर मिरिकर, पारितोष शर्मा, मानसिंह, मुकेश भटनागर, महेश प्रजापति, प्रियदर्शिनी पाठक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here