आईपीएल का बड़ा नाम, लेकिन भारत के लिए खेल पाए केवल 19 टी20 मैच

0

नई दिल्ली : आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक और आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि किसी कप्तान ने अपने पहले ही दो सीजन में लगातार दो ट्रॉफी जीती हों। ऐसे में रजत की इस उपलब्धि की हर तरफ चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि इसी बीच एक ऐसा खिलाड़ी भी है, जिसने बिना ज्यादा सुर्खियां बटोरे पांच आईपीएल फाइनल जीतने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह खिलाड़ी पहले तीन बार मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहा और पिछले दो सीजन से आरसीबी के लिए खेल रहा है। हम बात कर रहे हैं क्रूणाल पांड्या की, जो हार्दिक पांड्या के भाई हैं। क्रूणाल भारत के लिए खेल चुके हैं, लेकिन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

क्रूणाल पांड्या ने 2016 में किया डेब्यू, 2017 में जीती पहली ट्रॉफी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रूणाल पांड्या ने अपने आईपीएल करियर का आगाज साल 2016 में मुंबई इंडियंस के साथ किया था। वो साल तो खाली गया, लेकिन अगले ही साल यानी 2017 में क्रूणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले में क्रूणाल ने केवल 38 बॉल पर 47 रनों की पारी खेली। इसमें 3 चौके और दो छक्के शामिल रहे। आरपीएल को एक रन से हराकर मुंबई ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया था।

2019 और 2020 के चैंपियन अभियान में शामिल थे क्रूणाल पांड्या

इसके बाद क्रूणाल पांड्या ने साल 2019 और 2020 में भी मुंबई इंडियंस में ही रहते हुए आईपीएल का खिताब जीता था। वे साल 2021 तक इस टीम के साथ रहे। जब साल 2022 में एलएसजी की टीम आई तो वे उसके साथ हो लिए। हालांकि वे ना तो उस टीम का कुछ भला कर पाए और ना ही उनका साथ ज्यादा दिन का रहा। साल 2024 तक एलएसजी के लिए खेलकर वे साल 2025 में आरसीबी में आ गए। इसके बाद लगातार दो साल से वे इस टीम के लिए आईपीएल खेल और जीत रहे हैं।

भारत के लिए खेलते हुए ऐसा रहा ऑलराउंड प्रदर्शन

क्रूणाल पांड्या को साल 2018 में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला, लेकिन उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2021 में खेला था। इस दौरान क्रूणाल ने भारत के लिए कुल 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 124 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका बल्लेबाजी औसत 24.80 का रहा, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 130.52 रहा। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने उपयोगी योगदान देते हुए 15 विकेट अपने नाम किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here