एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट रन: सचिन नंबर 1, सहवाग से आगे यशस्वी

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के समापन के बाद भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की चुनौती के लिए तैयार है। 6 जून से शुरू होने वाले इस मुकाबले में भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम भी मजबूत प्रदर्शन कर मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले से पहले टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा एक दिलचस्प आंकड़ा चर्चा में है। आइए जानते हैं भारत के उन शीर्ष 10 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस सूची में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं, जबकि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से इसमें खास जगह बना ली है।

सचिन के रिकॉर्ड के सामने फीके पड़ते हैं सभी भारतीय बल्लेबाज

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में अगर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने साल 2010 में 1562 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंनें साल 2024 में 1478 रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा था। सहवाग इस लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद हैं। सहवाग ने साल 2008 में 1462 रन बनाए थे जबकि साल 2010 में टेस्ट में सहवाग के बल्ले से कुल 1422 रन निकले थे।

इस लिस्ट में सुनील गावस्कर 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2002 में 1407 रन बनाए थे जबकि सचिन तेंदुलकर ने साल 2002 में 1392 रन बनाए थे और वो छठे स्थान पर भी हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ इस सूची में सातवें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 1979 में कुल 1388 रन बनाए थे। राहुल द्रविड़ 8वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2002 में 1357 रन एक कैलेंडर वर्ष में बनाए थे जबकि विराट कोहली ने साल 2018 में 1322 रन बनाए थे और 9वें स्थान पर मौजूद हैं। लिस्ट में दसवें नंबर पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने साल 1983 में 1310 रन बनाए थे।

टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर

सचिन तेंदुलकर- 1562 रन, 2010
यशस्वी जायसवाल- 1478 रन, 2024
वीरेंद्र सहवाग- 1462 रन, 2008
वीरेंद्र सहवाग- 1422 रन, 2010
सुनील गावस्कर- 1407 रन, 1979
सचिन तेंदुलकर- 1392 रन, 2002
गुंडप्पा विश्वनाथ- 1388 रन, 1979
राहुल द्रविड़- 1357 रन, 2002
विराट कोहली- 1322 रन, 2018
सुनील गावस्कर- 1310 रन, 1983

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here